दरभंगाः मधुबनी से बीजेपी सांसद अशोक यादव का बेटा विभूति कुमार यादव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दिल्ली में लॉ की पढ़ाई करने वाला विभूति कुमार दरभंगा स्थित अपने आवास से गायब हो गया था। 32 घंटे बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया।
बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
पिछले 24 घंटे से विभूति की खोज दरभंगा-समस्तीपुर-मधुबनी के इलाके में लगातार हो रही थी। रविवार देर शाम लहेरियासराय थाने में परिजनों ने उसके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। विभूति कुमार घर पर अपने मोबाइल फोन को छोड़कर गायब हो गया था। सोमवार दोपहर को उसे दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित एकमी शोभन बाईपास के पास एक बगीचे से पुलिस ने बरामद किया।
तेजप्रताप यादव ने रविवार देर रात शिव अराधना में लीन वीडियो किया शेयर, कहा-‘मत पूछो मेरी पहचान’…
विभूति कुमार घर से क्यों निकला, किसके साथ निकला, उसने सारी रात कहां बिताई इन सब बातों को जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। विभूति को बरामद करने के बाद डीएसपी ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि सांसद पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। वो अभी थका हुआ है उनकी मानसिक स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि उनसे पूछताछ की जाए कि वो कैसे-क्यों और किस परिस्थिति में घर से बाहर गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी खोज लगातार की जा रही थी, आने वाले समय में इन बिंदुओं पर उनसे बात होगी।
रामविलास-मांझी-अशोक चौधरी के दामाद के बाद अब संजय झा की बेटियों को लेकर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की वकील बनीं दोनों बहनें
बेटे के सकुशल बरामद होने पर सांसद अशोक यादव ने कहा कि जिले के एसपी, डीएसपी, लहेरियासराय थाना प्रभारी सभी को मैं धन्यवाद देता हूं। दरभंगा सांसद, हायाघाट विधायक समेत कई लोग और शुभचिंतक यहां आए हमारा हौसला बढ़ाया हम सभी को धन्यवाद देते है। बेटा सकुशल आ गया है वो अभी थका हुआ है, डीएसपी ने उसके बरामदगी के बारे में बता दिया है, हम सब खुश है और ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।




