- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बोधगया से वाराणसी जा रही बस ट्रक से टकराई,3 पर्यटकों की मौत, 22 जख्मी

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बोधगया से वाराणसी जा रही बस ट्रक से टकराई,3 पर्यटकों की मौत, 22 जख्मी

डेस्कः बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। बोधगया से वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भवानी लाइन होटल के पास रविवार की रात 12.30 बजे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।टूरिस्ट बस पर सवार आंध्रप्रदेश के नेल्लौर के तीन पर्यटक की मौत हो गई। 22 से अधिक पर्यटक घायल हो गए। घायलों में 15 की स्थिति गंभीर है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 8.38.57 AM 1780888176928
22 का सदर अस्पताल में इलाज
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आंध्रप्रदेश के नेल्लौर आतापुर आत्मपुर निवासी सोमा प्रसाद की 42 वर्षीय पत्नी सोमा पदमा, स्ट्रीट ओल्ड कालोनी निवासी 64 वर्षीय पशुपुलेटी वेंकटेश एवं कोटुरु संगम निवासी 61 वर्षीय चावादम हजरत थेटा की मौत हो गई। नेल्लौर के प्रसाद रेड्डी, पद्मावती, नतेंद्र रेड्डी, टी राजलक्ष्मी, ज्ञवाटलपुडी, वी. राव मां,ज्ञवासत्लो, संगमा, आरबिनी वासुलु, संगमा, यश प्रसाद समेत 22 का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है।
नेल्लौर से 15 दिनों के टूर पर निकले थे
थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में तेज रफ्तार पर्यटक बस ने ट्रक में टक्कर मारी है जिस कारण यह दुर्घटना हुई है। अस्पताल में रहे सोमा प्रसाद ने बताया कि एक जून को आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के रास्ते वैजनाथधाम, बोधगया होते हुए वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हुई है। नेल्लौर से 15 दिनों के टूर पर निकले थे।

See also  शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में बंगाल पुलिस की छापेमारी, बाइक का फर्जी नंबर धनबाद के सेलकर्मी का निकला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now