भगवा वस्त्रधारी भाजपा विधायकों ने विस के मुख्य द्वार पर मनाया जश्न, सदन के अंदर भी जयकारे के नारे लगाये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2022

रांची। देश के चार राज्यों में भाजपा सरकार बनने से उत्साहित भाजपा के सभी विधायक भगवा वस्त्र धारण कर विधानसभा पहुंचे थे। भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर योगी-मोदी जिन्दाबाद के नारे गये । बाद में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभी भाजपा विधायक एक साथ अंदर पहुंचे और सदन के अंदन भी हर-हर महादेव, जयश्री राम के जयकारे लगाये।
भाजपा विधायकों के इस आचरण पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है, ये लोक यहां भगवा पहन कर जश्न मना रहे है। इन सभी को मंदिर भेज दिया जाए और मंदिर के पुजारियों को ही बुला लिया जाए, तो इनसे अधिक बेहतर तरीके से राज्यहित की बात कर सकेंगे। बाद में स्पीकार के आग्रह पर विपक्षी सदस्य शांत हुए और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से आगे चली।
इससे पहले भाजपा विधायकों ने मुख्य द्वार पर भी जमकर नारेबाजी की। पार्टी विधायकों ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने बता दिया है कि अब देश में तुष्टिकरण की नीति नहीं चलेगी। बल्कि, विकास की राजनीति चलेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम यह भी संकेत देता है कि वर्ष 2024 में केंद्र और झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

See also  BJP का टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई-बहन और भतीजे पर FIR

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now