बीजेपी विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ी, दिपावली के दिन दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजेपी विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ी, दिपावली के दिन दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांचीः गढ़वा से बीजेपी विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सोमवार को दिपावली के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। सोमवार शाम से उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके परिवार के सदस्य दिल्ली में ही डेरा डाले हुए है।

G3tq0CBWoAARyMo

हेमंत सरकार के मंत्री ने RJD और कांग्रेस को कहा धुर्त और धोखेबाज, बिहार विधानसभा चुनाव में JMM ने उम्मीदवार नहीं उतारे
सतेंद्र नाथ तिवारी का इलाज डॉक्टरों के निगरानी में हो रहा है। परिवार के सदस्य उनकी देखभाल कर रहे है। सत्नेंद्र नाथ तिवारी की तबीयत बिगड़ने के बाद राजनीतिक जगत के कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। यही नहीं 2024 विधानसभा चुनाव में उनसे हारने वाले पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सत्येंद्र नाथ तिवारी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए गढ़वा जल्द लौटने की प्रार्थना की है।



WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now