बिहार में बीजेपी विधायक युवक पर भड़के, कहा-ज्यादा होशियार मत बनो, देखिये VIDEO

बिहार में बीजेपी विधायक युवक पर भड़के, कहा-ज्यादा होशियार मत बनो, देखिये VIDEO

डेस्कः बिहार में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो भागलपुर जिले के कहलगांव से बीजेपी विधायक पवन यादव का बताया जा रहा है है। राष्ट्रीय जनता दल ने यह वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि कहलगांव विधायक ने दबंगई दिखाते हुए एक युवक के साथ बदसलूकी की है। हालांकि, Live Dainik इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है। जो वीडियो राजद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि विधायक पवन यादव एक मोटरसाइकिल पर बैठे हैं। तब ही वहां मौजूद एक युवक उनसे पूछता है, ‘ये जो आपने उद्घाटन किया उसके बारे में कोई समझ नहीं रहा है। इसपर विधायक ने पूछा कि क्या चीज समझाना है तुमको? इसपर युवक ने कहा कि कार्य समापन हो गया। तो विधायक ने कहा कि कार्य समापन नहीं हुआ है। फिर युवक ने कहा कि लिखा है कि संपन्न हुआ।’

तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर मस्ती करते नजर आए, वोटर अधिकार यात्रा के भांजे के साथ भोजपुरी गानों पर किया डांस
वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद विधायक पवन यादव ने कहते हैं, ‘ज्यादा होशियार मत बनो। ये मुख्यमंत्री जो शिलान्यास किए हैं वो कार्य संपन्न हुआ। बात समझ में आई लिखा हुआ है इसपर। इसपर युवक ने अपने एक अन्य साथी से कहा कि वीडियो हम बना रहे हैं आप बात कीजिए ना। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक मोटर साइकिल से उतरे और कहा कि ढेर तुम पढ़ल है का? इसके बाद विधायक पवन यादव मोटरसाइकिल से उतरे और आवाज आती है कि मारेंगे…। इसके बाद वहां हल्ला-हंगामा और गाली-गलौज शुरू हो जाता है।इस वीडियो को बिहार कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

पीएम मोदी अपनी मां को याद कर हुए भावुक, कांग्रेस की रैली में कहा गया अपशब्द हर मां का अपमान
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला रामचंद्रपुर गांव का है। यहां बीजेपी विधायक पवन यादव गांव में एक सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। उस वक्त वहां रखे गए शिलापट्ट पर सड़क का कार्य संपन्न लिखा देख कुछ लोग भड़क गए। शिलापट्ट पर लिखे गए इन्हीं बातों को लेकर जब युवक ने विधायक से सवाल किया तो मामला काफी बिगड़ गया और बात गाली-गलौज तक पहुंच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now