BJP विधायक भागीरथी देवी से EOU ने तीन घंटे की पूछताछ, हॉर्स-ट्रेडिंग मामले में दागे सवाल

BJP विधायक भागीरथी देवी से EOU ने तीन घंटे की पूछताछ, हॉर्स-ट्रेडिंग मामले में दागे सवाल

पटनाः फरवरी 2024 में नीतीश सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में ईओयू ने रामनगर से भाजपा विधायक भागीरथी देवी से पूछताछ की है। विधायक को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईओयू सूत्रों के मुताबिक, करीब तीन घंटे चली पूछताछ में भाजपा विधायक से विश्वास मत प्रस्ताव के दिन उनकी उपस्थिति को लेकर कई सवाल पूछे गए। उनके दिये बयान को दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक भागीरथी देवी ने विश्वास प्रस्ताव से जुड़े मामले में ईओयू को कई अहम जानकारियां दी हैं।

नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह को लेकर दी गई धमकी, नक्सलियों ने पर्चा में लिखा कि मदद की तो 6 इंज छोटा कर देंगे
इस मामले में बुधवार को सुरसंड से जदयू विधायक दिलीप राय से पूछताछ हो सकती है। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक पूर्व मंत्री बीमा भारती, विधायक डॉ. संजीव, मिश्रीलाल यादव, राजद से जुड़े वैशाली के ई.सुनील समेत विधायकों के कई बॉडीगार्ड, ड्राइवर और अन्य करीबियों से पूछताछ की जा चुकी है।

बिहार के 40 हजार शिक्षकों के वेतन पर संकट, दुर्गा पूजा से पहले सैलरी बनी बड़ी चुनौती
भागीरथी देवी बिहार विधान सभा की सदस्य हैं और वर्तमान में रामनगर, पश्चिम चंपारण का प्रतिनिधित्व करती हैं। भागीरथी देवी ने शुरुआत में पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित प्रखंड विकास कार्यालय में ₹ 800 (US$9.50) वेतन पर सफाईकर्मी के रूप में काम किया।1980 से राजनीति में सक्रिय भागीरथी देवी 2000 में पहली बार विधायक बनी थीं।भागीरथी देवी बिहार की उस भंगी समाज की इकलौती विधायक हैं, जिसका राजनीति में कोई बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now