भाजपा नेता 2 साल से बेच रहा मेरा जिस्म; असम की लड़की की शिकायत पर होटल पहुंची पुलिस तो….

sex_racket_in_hotel

डेस्कः मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक नेता के होटल पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह ऐक्शन तब लिया जब असम की एक लड़की ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि नेता 2 साल से उससे जबरन जिस्मफरोशी करवा रहा है। पीड़िता के थाने जाने के बाद पुलिस ने होटल पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार हो गया।

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल अतिथि में पुलिस ने सेक्स रैकेट की शिकायत मिलने के बाद रविवार देर रात छापेमारी की। पुलिस ने होटल संचालक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक अन्य साथी शीतल दुबे फरार हो गया। नौकरी की तलाश में असम से जबलपुर आई लड़की ने आरोप लगाया कि 2 साल पहले उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई। दोनों ने पहले उसे होटल में रुकवाया और फिर जबरन जबरन देह व्यापार में धकेल दिया।

जिसकी शिकायत पर गिरफ्तार हुई शर्मिष्ठा, उस वजाहत खान ने हिंदुओं पर किए भड़काऊ पोस्ट? केस दर्ज

लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे थे। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 2023 में काम की तलाश में असम से जबलपुर आई थी। यहां वह अतुल चौरसिया और शीतल दुबे के चंगुल में फंस गई। पीड़िता ने बताया कि उसे कमरे में बंद करके रखा जाता था। हर दिन कई पुरुषों को उसके पास भेजा जाता था जो उसे हवस का शिकार बनाते थे।

पीड़िता ने कहा कि हर ग्राहक से 2 से 4 हजार रुपए लिए जाते थे। मामूली रकम उसे दी जाती थी। कई बार उसने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन 3 महीने पहले वह ऐसा करने में सफल हुई। इसके बाद वह किराये के एक मकान में रहने लगी। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान उसकी मां की तबीयत खराब होने पर उसने अपने बकाया पैसों की मांग की तो अतुल और शीतल ने उसे 60 हजार रुपये दिए। लड़की ने कहा कि और ज्यादा पैसे मांगने पर उसे धमकाना शुरू कर दिया गया। ब्लैकमेल करते हुए दोबारा धंधा कराया गया।

गढ़ा थाने के प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों अतुल और शीतल पर बीएनएस की धारा 348/25,143/2,144/2,127/4 351 के साथ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस होटल के एंट्री रजिस्टर और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि यह कोई स्थानीय नेटवर्क नहीं, बल्कि संगठित सेक्स रैकेट है, जो काफी समय से संचालित हो रहा था। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके।

कैसी हैं और कौन है खान सर की पत्नी ? देखिए इस तरह हुई खान सर की बेगम की मुंह दिखाई… माथे पर दिखा सिंदूर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now