BJP के कार्यक्रम में चिकन चावल परोसे जाने पर उठे सवालः देवयानी एकादशी के दिन मांस का सेवन ! पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने ली चुटकी

BJP के कार्यक्रम में चिकन चावल परोसे जाने पर उठे सवालः देवयानी एकादशी के दिन मांस का सेवन ! पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने ली चुटकी

जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में हुए बीजेपी के अभिनंदन सह विजय संकल्प कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को चिकन चावल परोसे जाने पर सवाल उठे है। सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर सवाल उठाया गया कि देवयानी एकादशी के दिन मांस का सेवन किया गया है।

d66bfb6a c38b 49d8 b2fe 0bfb9e16ac71
बीजेपी के इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो , हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और विधायक भानू प्रताप शाही सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था थी। भोजन में कार्यकर्ताओं को चिकन और चावल परोसा गया। इसके बाद ऋषि पांडे नाम के सोशल वर्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चिकन-चावल खाने की तस्वीर शेयर की। इसके बाद पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने इसपर चुटकी लेते हुए लिखा कि The so called & self declared PARTY with difference लेकिन अभी तो पार्टी शुरू हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now