भाजपा के 66 में से 35 प्रत्याशी दूसरे दलों से आए; झोला और झंडा पर जेएमएम ने कसा तंज, जारी की सूची

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2024

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 हजार लोगों को धनबाद में सौपेंगे नियुक्ति पत्र

झामुमो ने भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की सूची को लेकर पार्टी पर हमला किया। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इनमें से करीब 35 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो दूसरे दलों से आए हैं। व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आजीवन झोला और झंडा ढोते रहे और दल-बदलकर आने वालों को पार्टी टिकट दे दी।

झामुमो ने जारी की सूची

झामुमो की ओर से इनकी सूची जारी की गई है। इसमें दल बदल कर भाजपा में शामिल हुए और प्रत्याशी बनाए गए नेताओं के नाम और उनकी पूर्व की पार्टी का भी उल्लेख किया गया है। सूची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को झाविमो से, लोबिन हेंब्रम झामुमो से, परितोष सोरेन झाविमो से, माधव महतो झाविमो और आजसू से, सीता सोरेन झामुमो से, देवेंद्र कुंवर झाविमो से, गंगा नारायण आजसू व झाविमो से, रंधीर सिंह झाविमो से, मनोज यादव कांग्रेस से, रौशन चौधरी आजसू से, प्रदीप प्रसाद निर्दलीय, नागेंद्र महतो को झाविमो से भाजपा में शामिल बताया गया है।

See also  Transfer: आरोपों का सामना कर रहे खेल निदेशक सुशांत गौरव हटाए गए, 9 अधिकारियों का तबादला

झारखंड में आज JMM करेगा प्रत्याशियों की घोषणा, देर रात सुलझा इंडिया गठबंधन में सीटों का फंसा पेच

इसी प्रकार मंजू देवी को कांग्रेस से, मुनिया देवी झामुमो से, निर्भय शाहाबादी झाविमो से, अमर बाउरी झाविमो से, अपर्णा सेनगुप्ता फॉरवर्ड ब्लॉक से, बाबूलाल सोरेन और चंपाई सोरेन झामुमो से, गीता बलमुचू यूजीडीपी से, गीता कोड़ा कांग्रेस से, शशिभूषण समद झामुमो से, नवीन जायसवाल झाविमो से, सनी टोप्पो कांग्रेस से, अरुण उरांव कांग्रेस से, प्रकाश राम झाविमो से, शशि भूषण मेहता झामुमो से, आलोक चौरसिया झाविमो से, रामचंद्र चंद्रवंशी राजद से, कमलेश सिंह एनसीपी से, सतेंद्रनाथ तिवारी झाविमो से, भानु प्रताप शाही फॉरवर्ड ब्लॉक से भाजपा में शामिल हुए बताए गए हैं।

भाजपा, आजसू और कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान में

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने 66 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं एनडीए की घटक दल आजसू ने भी पहली सूची जारी कर 8 प्रत्याशियों की चुनावी समर में उतारा है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने भी पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि आज (मंगलवार) झामुमो उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

See also  पत्नी का युवक से था अवैध संबंध, फोटो देखाने के बहाने पति को बुलाया, गला रेतकर कर दी हत्या

JMM ने हेमंत सोरेन, कल्पना सहित 33 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, शिबू सोरेन करेंगे लीड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now