रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते का गुरूवार देर रात रिम्स में निधन हो गया। खूंटी में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगल मुंडा का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। मंगल मुंडा के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।मंगल मुंडा के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे और पार्थिक शरीर पर श्रद्धांजलि दी।

CM हेमंत सोरेन ने बताया, मंईयां योजना के तहत महिलाओं को कब से मिलने लगेंगे 2500 रुपये?
खूंटी में सड़क हादसे में 25 नवंबर को घायल होने के बाद 26 को मंगल मुंडा का रिम्स में न्यूरोसर्जन विभाग के एचओडी डॉक्टर आनंद प्रकाश के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया था। ब्रेन में गंभीर चोट की वजह से ऑपरेशन काफी जटल हो गया था, डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे तक उनका ऑपरेशन किया। ब्रेन से क्लॉट हटाया गया लेकिन स्थित में कोई ज्यादा फायदा नहीं हो सका, उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 27 नवंबर को रिम्स जाकर डॉक्टरों की टीम से मंगल मुंडा के हालत की जानकारी ली थी और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 29, 2024
बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने अपनी संवेदना प्रकट की है।
रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 29, 2024




