- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

बिहार का सहायक जेलर यौन शोषण में गिरफ्तार, झूठी शादी केस में महिला ने काट ली थी नस

Bihar's assistant jailer arrested for sexual assault; woman slits vein in fake marriage case

महिला से झूठी शादी, यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप में बिहार के सहायक जेलर आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आदित्य समस्तीपुर जिले के अनुमंडलीय उपकारा दलसिंहसराय के सहायक काराधीक्षक हैं। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने सहायक जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गयाजी निवासी महिला ने आदित्य की पत्नी होने का दावा करते हुए बच्चों समेत घर से बाहर निकाल देने का भी आरोप लगाया है। इससे पहले उसने सहायक जेलर के दलसिंहसराय स्थित सरकारी आवास पर हंगामा किया था और एसपी कार्यालय में हाथ की नस काट ली थी। महिला का कहना है कि पहले पति पर मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट जाने के दौरान आदित्य से उसकी मुलाकात हुई थी। मदद का भरोसा देकर उसने नजदीकी बढ़ाई। फिर मंदिर में शादी की।

बिहार के नवादा में मानवता शर्मसार, मां का शव ले जाने के लिए नहीं मिला एंबुलेंस, स्ट्रेचर दिया, बदले में पत्नी-बेटे को रखा गिरवी

महिला का दावा है कि गयाजी स्थित सहायक जेलर के सरकारी आवास पर लगभग तीन सालों तक दोनों पति-पत्नी की तरह रहे। एफआईआर में कहा गया है कि समस्तीपुर जिले में ट्रांसफर होने के बाद आदित्य के बुलाने पर दीपावली के समय वह दलसिंहसराय में उसके सरकारी आवास में रहने लगी। यहां रहने के दौरान एक अन्य महिला से उसकी नजदीकी की जानकारी मिली।

विरोध करने पर 30 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद महिला ने यौन शोषण, मारपीट एवं जान मारने की धमकी देने के आरोप में सहायक जेलर पर प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि आदित्य ने उसे पत्नी का दर्जा देने से इनकार कर रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया।

सहायक काराधीक्षक आदित्य कुमार की मां सरिता देवी ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि महिला पहले से विवाहित है तथा बदनाम कर रुपये ऐंठने के लिए ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने बेटे के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लड़की के स्तन पकड़ना रेप का प्रयास नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से SC नाराज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now