बिहार में बालू कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया सदस्य

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 1, 2025

पाकुड़ में पुल निर्माण साइट पर अपराधियों ने फेंकी पर्ची, 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग

डेस्कः बिहार के रोहतास में बालू कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। डेहरी-ऑन-सोन में एक बालू कारोबारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर 5 करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई है। पीड़ित को मलेशिया के कोड वाले नंबर से 28 नवंबर को कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई का छोटा भाई बताया और जान से मारने की धमकी दी।

सर्दी में बढ़ेगी सियासी तपिशः क्या महागठबंधन से अलग होगा राजद? बिहार चुनाव के बाद झारखंड में सियासी भूचाल
कॉलर ने कारोबारी से कहा कि “लॉरेंस बिश्नोई का नाम तो सुना होगा। तुम बालू का काम कर रहे हो, अब हमारी बारी है तुमसे पैसा कमाने की। चाहे बॉडीगार्ड रखो या बुलेटप्रूफ गाड़ी, मेरा शूटर एकदम सही निशाने पर मारेगा। अगर मरना नहीं चाहते, तो पांच दिन में 5 करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो प्रभु जी से मिलवा देंगे।”

कुख्यात माओवादी विशाल सिंह ने अपने साथियों को दिया था ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण, NIA का खुलासा
धमकी के बाद कॉलर ने कारोबारी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी रंगदारी की दोबारा मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नगर थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कॉल की लोकेशन, नंबर तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

See also  झारखंड के पोकलेन ऑपरेटर की बिहार में हत्या, इंजीनियर को मारने आये थे अपराधी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now