बिहार के स्कूलों में शिक्षकों के लिए नयी समय सारिणी का एलान, नीतीश कुमार ने की विधानसभा में घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2024

पटना : बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के लिए नये समय सारिणी का एलान विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पाठक के आदेश के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि विद्यालय 10 से 4 चलेगा विद्यालय में शिक्षकों को 9:45 तक पहुंचना होगा ।

नीतीश कुमार ने कहा कि कल ही सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए 10 बजे से शाम 4 बजे तक का टाइम तय किया गया था । अब शिक्षकों के लिए नया टाइम टेबल तय किया गया है।  विधानसभा में विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे.। इसी बीच नीतीश कुमार ने कहा-कल ही मैंने कह दिया था कि सरकारी स्कूलों में 10 बजे दिन से शाम 4 बजे तक पढ़ाई होगी। इसका आदेश भी निकल गया है। इसी मुताबिक शिक्षकों के स्कूल आने और जाने का समय भी तय किया गया है।
नीतीश कुमार ने कहा कि पढ़ाई का समय 10 से 4 तक होगा । लेकिन टीचर को 10 बजे से पंद्रह मिनट पहले यानि पौने दस बजे में स्कूल आना होगा. विपक्ष के विरोध के बीच नीतीश कुमार ने कहा-स्कूल चलाने का यही तरीका है । बच्चों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले टीचर को स्कूल आना होगा । चार बजे जब पढ़ाई पूरी हो जायेगी तो टीचर 15 मिनट बाद चला जायेगा । यानि टीचर स्कूल छोड़ने का समय सवा चार बजे होगा. यही तरीका है।
नीतीश कुमार ने कहा कि यही तरीका है,यही आदेश जारी किया गया है,कोई इधर-उधर नहीं  करेगा अगर करेगा तो कार्रवाई होगी।नीतीश कुमार के इस एलान के बाद भी विपक्षी विधायक हंगामा करते रहे. इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघों की मांग पर उनके हित में फैसला लिया है,मुख्यमंत्री ने सदन में जो एलान किया है वह सरकार का फैसला है और वही लागू होगा।

See also  आसिफ ने दोस्तों के साथ मिलकर गाजियाबाद के होटल में 'नाबालिग बुआ' से की दरिंदगी, अप्राकृतिक संबंध भी बनाए
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now