नालंदाः बिहार सरकार के मंत्री ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी मुखिया उर्फ प्रेम मुखिया पर नालंदा में हमला किया गया। हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में दोनों नेताओं पर हमला हुआ। दोनो नेता हाल ही में गांव में संदिग्ध परिस्थिति में 9 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।
बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी
बताया जा रहा है कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया जैसे ही वे गांव में पहुंचे, नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और नेताओं को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को लगभग 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। इस हमले में उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड्स घायल हो गए।
रिटायर्ड IAS विनोद चंद्र झा को किया अरेस्ट, हजारीबाग भूमि घोटाला में ACB की कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कई जानें चली गईं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पहले से ही स्थानीय विधायक से नाराज चल रहे थे। फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है।
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच तनाव की आशंका, निषेधाज्ञा लागू
दरअसल, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित मलावां गांव में हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद मातमपुर्सी के लिए पहुंचे। दोनों नेता घटना के पांच दिन बाद गांव पहुंचे, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड और कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

