डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई जारी है। निगरानी ने शुक्रवार को जमुई में कार्रवाई करते हुए मत्स्य विभाग के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर राजीव कुमार (मत्स्य विकास पदाधिकारी) और अभय कुमार (जिला प्रसार पदाधिकारी) को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
PM मोदी ने चंपारण में कर दिया क्लीयर, नीतीश के नाम पर नहीं लड़ेंगे चुनाव, विधानसभा इलेक्शन को लेकर दिया नया नारा
दोनों पर मछली पालन योजना के अंतर्गत लाभुक से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, सोनो प्रखंड के भेलवा मोहनपुर गांव निवासी तुलसी यादव ने निगरानी विभाग को शिकायत की थी कि सरकार द्वारा उनके खाते में भेजी गई अनुदान राशि में से 1.5 लाख रूपये की मांग की जा रही है।
पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।कार्रवाई के दौरान मत्स्य कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम ने दोनों आरोपितों को तत्काल हिरासत में ले लिया।
लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका,लैंड फॉर जॉब मामले में चल रहे मुकदमें पर रोक से इंकार
फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। निगरानी की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हलचल मच गई है।




