Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | झारखंड में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी वंशावली बनवाकर आदिवासियों की जमीन पर हो रहा कब्जा

झारखंड में जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी वंशावली बनवाकर आदिवासियों की जमीन पर हो रहा कब्जा

livedainik
January 24, 2025 8:34 AM
By
livedainik
1 year ago
Share
land in ranchi
SHARE

झारखंड में आदिवासियों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए निर्मित छोटानागपुर काश्तकारी (सीएनटी) अधिनियम के सहारे ही भू-माफिया आदिवासियों की जमीन लूट रहे हैं। अफसरों के मेल से फर्जी वंशावली के सहारे आदिवासी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। यह खुलासा कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, विधायक जिगा सुसारन होरो, विधायक राजेश कच्छप द्वारा दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त से की शिकायत से हुआ है। मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।

Contents
  • गहराई से जांच हो तो कई और मामले आएंगे:चमरा
  • विधायक मंत्री बने तब कार्रवाई का आदेश जारी
  • जहां जमीन, वहीं की वंशावली बना ली गई
  • डीसी ने जांच रिपोर्ट मंतव्य के साथ मांगी

शिकायत में रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित नयाटोली (सिमलिया) के खतियानी रैयत बिशु उरांव और जगन्नाथ उरांव (पिता स्व मिठुआ उरांव) का हवाला दिया गया है। इसमें बिशु उरांव और जगन्नाथ उरांव द्वारा फर्जी वंशावली के आधार पर सैकड़ों एकड़ (केस नंबर के साथ 48 वादों की सूची संलग्न) का मुआवजा लिया गया है।

पतियों से परेशान दो महिलाओं ने आपस में कर ली शादी, शराब पीकर पति करता था पिटाई, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

See also  सासाराम के गायघाट पहाड़ी पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, नदी में डूबने से 4 महिलाओं की मौत, 7 घायल

सादा बिक्री पट्टा पर फर्जी तरीके से गैर आदिवासियों के हाथों बड़े पैमाने पर जमीन की बिक्री की गई है। हेहल अंचल के हरमू मौजा में खाता नंबर- 53, 135 और 89 में 18.51 एकड़ आदिवासी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। विधायकों ने कहा है कि ये लोग दर्जनों मामलों में मुआवजा ले चुके हैं।

राशि प्राप्त की है।सिमलिया मौजा के खाता-158 के खतियानी रैयत ये लोग जमीन माफिया हैं। पदाधिकारी और कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर एसएआर कोर्ट के माध्यम से गलत वंशावली के आधार पर इन लोगों ने दर्जनों मामलों में मुआवजा राशि प्राप्त की है। ये लोग कई मामलों में दखलदिहानी का प्रयास कर रहे हैं।

झारखंड के 58 हजार पारा शिक्षकों को झटका, अटक गया बढ़ा हुआ मानदेय!

गहराई से जांच हो तो कई और मामले आएंगे:चमरा

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि ये मामले तो वैसे हैं जिनकी शिकायत उनसे की गई है। राज्य में ऐसे बहुतेरे मामले हैं, जिसमें भू-माफिया कब्जा किए हुए हैं। गहनता से जांच की जाए तो ऐसे सैकड़ों मामले उजागर होंगे।

See also  झारखंड के पोकलेन ऑपरेटर की बिहार में हत्या, इंजीनियर को मारने आये थे अपराधी

विधायक मंत्री बने तब कार्रवाई का आदेश जारी

विधायकों ने मार्च 2022 में रांची आयुक्त को शिकायत की थी। इसके बाद 15 दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जैसे ही चमरा लिंडा मंत्री बने इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है।

जहां जमीन, वहीं की वंशावली बना ली गई

शिकायत के अनुसार, बिशु उरांव तिर्की (पिता स्व. मिठुआ उरांव) सिमलिया मौजा के खाता संख्या 156 के खतियानी रैयत शमुआ उरांव के वंशज हैं। बिशु तिर्की ने 29 मई 2023 को खाता नंबर 158, प्लॉट नंबर 2151 की खतियानी जमीन बेची थी। जिसकी रजिस्ट्री डीड नंबर-1359 है। इसमें उन्होंने सिमलिया मौजा के खाता नंबर-158 का खतियानी रैयत बताने हुए मुखिया से सत्यापित वंशावली लगाई है।

रेलवे क्लेम घोटालाः मृत्यू का दावा कर अपने खाते में मंगाते थे पैसे, बिहार के 3 वकील गिरफ्तार

वंशावली में शमुआ उरांव परदादा, भौका उरांव दादा और मिठुआ उरांव को पिता बताया है। वहीं एसएआर केस नंबर 55/2010-11 में हेहल अंचल के हरमू मौजा में खाता नंबर-53 की जमीन के लिए एफिडेविट से जो वंशावली दी गई है, उसमें हरमू मौजा के खतियानी रैयत भौका उरांव का वंशज बताया है। इसमें बिशु उरांव से ऊपर स्व बांगी उराइन, जबकि केस नंबर 264/08-09 में भी बिशु उरांव के ऊपर मिठुआ उरांव फिर स्व. बांगी उराईन को दर्शाया गया है।

See also  झारखंड से 27 बच्चों की तस्करी, नेपाल भेजने का आरोप; धर्म परिवर्तन की भी आशंका

डीसी ने जांच रिपोर्ट मंतव्य के साथ मांगी

विधायकों की शिकायत पर रांची डीसी ने बीते 18 जनवरी को कार्रवाई का आदेश दिया है। एसएआर अफसर को दिए निर्देश में डीसी ने फर्जी वंशावली के आधार पर भूमि के हस्तांतरण एवं दखलदिहानी को लेकर वर्णित तथ्यों पर नियमानुसार कार्रवाई कर मंतव्य के साथ स्पष्ट जांच रिपोर्ट मांगी है। प्रतिवेदन अपने मंतव्य के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

यूपी में बकरी से घिनौनी हरकत, पशु फॉर्म में अधेड़ ने किया रेप, वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article JSSC भाषा शिक्षक का रिजल्ट हुआ जारी, 1059 अभ्यर्थियों को मिली सफलता  झारखंड के 58 हजार पारा शिक्षकों को झटका, अटक गया बढ़ा हुआ मानदेय!
Next Article बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान अवैध संबंध के बाद शादी के दबाव में मां-बेटी की हत्या, वहशी ने नाबालिग की लाश से किया रेप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

4 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

9 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

9 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

10 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?