पतियों से परेशान दो महिलाओं ने आपस में कर ली शादी, शराब पीकर पति करता था पिटाई, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2025

पतियों से परेशान दो महिलाओं ने आपस में कर ली शादी, शराब पीकर पति करता था पिटाई, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

डेस्क: अपने पतियों से परेशान दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली। मंदिर में जाकर दोनों ने एक दूसरे की मांग में सिंदूर डाल कर शादी कर ली। पतियों का आरोप था कि पति उन्हे प्रताड़ित करते थे। इंस्टाग्राम में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर प्यार को दोनों ने शादी में बदल दिया।

बिहार के थाने में चल रही थी शराब और शबाब की पार्टी, तीन पुलिसकर्मी अरेस्ट
उत्तरप्रदेश के देवरिया में दो महिलाओं के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर करीब 6 साल पहले दोस्ती हुई थी। अपनी प्रेम कहानी और प्रताड़ना की कहानी बताते हुए दोनों महिलाओं ने कहा कि वे दोनों अब जनम जनम एक साथ रहेंगे, दोनों को अब कोई अलग नहीं कर सकता है।

यूपी में बकरी से घिनौनी हरकत, पशु फॉर्म में अधेड़ ने किया रेप, वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के रहने वाली है। एक महिला का आरोप है कि उनके पति शराब के नशे में उनकी रोज पिटाई करते थे, उनके चार बच्चे है और बच्चों के सामने ही मारपीट होती थी। रोज रोज की मारपीट से तंग आकर वो मायके में रहने लगी। वहीं दूसरी महिला ने भी कहा कि उनका पति भी शराब पीता था और बेवजह उनपर शक करता था, जिस वजह से उन्होने पति को छोड़ दिया।इसी दौरान दोनों महिलाएं इंस्टाग्राम पर जुड़ गईं और दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे से अपनी-अपनी पीड़ा साझा की, धीरे-धीरे दोनों महिलाओं की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों छिप-छिपाकर एक-दूसरे से मिलती रहीं। यह सिलसिला करीब छह साल तक चला। इसके बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं।23 जनवरी को दोनों महिलाएं गोरखपुर से देवरिया के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर और एक दूसरे की मांग में सिंदूर डालकर शादी कर ली।

See also  बिहार में IPS अधिकारी को बॉडीगार्ड और ड्राइवर ने बीच रास्ते में छोड़ दिया, डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे थाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now