पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दांव चेंप चुनाव में जीत को लेकर लगा रहे है। सोमवार को बिहार की राजनीति में एक अजब खेल हुआ। मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी में आप और हम पार्टी का विलय हो गया। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की मौजूदगी में ये विलय हुआ।
तेजप्रताप यादव को है जान का खतरा, बिहार सरकार से मांगी सुरक्षा, कहा-5 लोगों की है साजिश
सोमवार को एक तरफ आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लालू यादव ने नामांकन दाखिल किया। दूसरी ओर उनकी पार्टी में आप और हम का विलय हो गया। सोमवार को इस विलय की घोषणा करते हुए आप और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ साह ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने उन सभी को सदस्यता दिलाई।
सुदेश महतो के ‘सौदेबाजी’ वाले बयान पर JMM का पलटवार, कहा-खत्म हो चुका है AJSU का जनाधार, हेमंत है सबसे बड़े नेता
आप और हम एक गुमनाम-सी पार्टी थी, जिसके खाते में कोई उपलब्धि दर्ज नहीं। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि जगन्नाथ के साथ अविनाश कुमार, कुंदन सिंह पटेल, मीरा गुप्ता, अविनाश साईं आदि ने राजद की सदस्यता ली है।उस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और राष्ट्रीय सचिव भोला यादव आदि उपस्थित रहे।
बिहार में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई: शिक्षा विभाग का DPO घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
जगन्नाथ ने कहा कि लालू प्रसाद के विचार और तेजस्वी यादव के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी पार्टी का राजद में विलय किया है। मंगनी लाल ने उन सभी से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहने का आह्वान किया।


