बिहार में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई: शिक्षा विभाग का DPO घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2025

बिहार में विजलेंस की बड़ी कार्रवाई: शिक्षा विभाग का DPO घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

डेस्कः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजलेंस की टीम ने शिक्षा विभाग के घूसखोर डीपीओ और शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। डीपीओ जांच कमेटी गठन के नाम पर रिश्वत लेने गिरफ्तार हुआ।

चारा घोटाला की तरह हुआ 800 करोड़ का एक्सपोर्ट घोटाला, स्कूटर-बाइक के नंबरों के जरिये हुआ फर्जीवाड़ा
नालंदा के हिलसा थाना में स्पेशल विजिलेंस की टीम ने सोमवार को शिक्षा विभाग के DPO अनिल कुमार को 20 हजार रुपए घुस लेते किया गिरफ्तार किया है। महथ विद्यानन्द इंटर कॉलेज की जांच कमेटी गठन के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की गई थी। विजिलेंस की टीम ने हिलसा पहुंच तय राशि 20 हजार रुपए लेते हुए डीपीओ को अरेस्ट कर लिया है।सोमवार को विजलेंस की टीम ने हिलसा इंटर कॉलेज कमेटी को लेकर घूसखोरी करते शिक्षक संजय भारती को भी अरेस्ट किया है।संजय भारती इस्लामपुर में कार्यरत है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पटना लाया जा रहा है।

See also  बिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर अपराधियों ने बोला हमला, बमबाजी कर फैलाई दहशत, दो घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now