मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक खाते में जा रहा था 112 महिलाओं का पैसा

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी, अप्रैल महीने की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा का एक बड़ा मामला सामने आया है। तमाड़ के एक व्यक्ति के खाते में 112 महिलाओं के पैसे जा रहे थे। कार्तिक पातर नामक इस व्यक्ति के खिलाफ तमाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। उससे राशि की वसूली भी की जा रही है। इससे पहले भी झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, कार्तिक पातर का भाई प्रज्ञा केंद्र का संचालक है। कार्तिक पातर ने सभी महिलाओं के नाम पर अपने खाते को जोड़ दिया था। इसके बाद सभी 112 महिलाओं की राशि उसके खाते में जा रही थी। पुलिस उसके भाई के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

घर के बाहर टहल रही थी लड़की, अचानक 8 कुत्तों ने किया हमला; खौफनाक Video

रातू में एक कंप्यूटर ऑपरेटर पकड़ में आया है, जिसने नियम विरुद्ध नाम की इंट्री की थी। पहली किस्त के पैसे भी उस अकाउंट में आ गए थे। जांच के दौरान वह पकड़ में आया। बाद में उससे पैसे की वसूली की गई। रांची जिले में 12 हजार के आसपास डुप्लीकेसी पकड़ में आई है। ये वैसे लोग हैं, जो सरकार की अन्य पेंशन योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं या फिर एक ही खाते में कई लाभुकों के पैसे जा रहे हैं। सरकारी मानदेय पानेवालों के परिजनों को भी इस योजना के अंतर्गत पैसे भेजे गए हैं।

पूर्व में भी रांची जिले में फर्जीवाड़े की शिकायत मिली थी। जिले के कुछ सरकारी कर्मचारियों की पत्नी और बेटियों के खाते में भी मंईयां सम्मान योजना के पैसे आ चुके हैं। कई पारा टीचर, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने भी मंईयां सम्मान योजना की राशि ली है। इन सभी ने बकायदा आवेदन भरे थे और उसे अनुमोदित भी कर दिया गया था।

इससे पहले भी मंईयां सम्मान योजना में कई तरह की गड़बड़ियां करनेवालों का खुलासा हुआ था। जिसके बाद प्रशासन ने ऐक्शन लेते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई की और ली गई राशि को वापस भी करवाया गया था।

IND vs NZ Live Streaming: आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कब और कहां देखें? जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच की डिटेल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now