रांची: झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुए मैट्रिक की परीक्षा के दौरान लगातार पेपर लीक की खबरें आ रही है। 18 फरवरी को हिंदी , 20 फरवरी को साइंस के पेपर लीक होने के बाद अब 21 फरवरी को संस्कृत का पेपर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के दावे किये जा रहे है। लाइव दैनिक तीसरे विषय के पेपर लीक होने की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन दो पेपर लीक होने के बाद अब जैक सवालों के घेरे में आ गया है।
मैट्रिक प्रश्नपत्र लीक मामले में स्कूल संचालक प्रशांत हिरासत में, कोडरमा-गिरिडीह DC से मांगा गया जवाब
22 फरवरी को होने वाले संस्कृत के पेपर से पहले अब 21 फरवरी को संस्कृत का प्रश्न पत्र लीक हो गया है। कुछ यूट्यूब चैनल संस्कृत के प्रश्नपत्र को लेकर लीक होने का दावा कर रहे है। एक और पेपर लीक होने के बाद जैक और सरकार की किरकिरी बढ़नी तय है।हिंदी और साइंस के पेपर लीक होने को लेकर पुलिस ने कोडरमा से स्कूल संचालक प्रशांत कुमार साव उर्फ प्रिंस समेत दो को गिरफ्तार किया है। प्रिंस कोडरमा के बीजेपी नेता प्रकाश साव का बेटा है। उसके पास ही प्रश्न पत्र सबसे पहले आया था और उसने ही इसे वायरल किया था। बताया जा रहा है कि पेपर लीक के तार देवघर और महाराष्ट्र से जुड़े हुए है।