चैनपुर राज परिवार के भवानी सिंह ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का थामा दामन, 20 वर्षों से बीजेपी में थे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2024

रांचीः  झारखंड कांग्रेस भवन रांची में चौनपुर राज परिवार के सदस्य भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री  विवेक भवानी सिंह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश  विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव की एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा ।

अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा बिना शर्त संगठन में काम करने की इच्छा जताई उनके आने से संगठन में और मजबूती मिलेगी जैसा कि उन्होंने उद्गार किया की लंबी कतार है भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताओं की सभी लोग भाजपा की तनाशाह रवैया से परेशान है और धीरे-धीरे कांग्रेस के मुख्य धारा में आने के लिए तत्पर हैं कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हुए। हम इनका स्वागत करते हैं।

विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव जी ने कहा इनके पार्टी में आने से कांग्रेस और गठबंधन के दोनों को मजबूती मिलेगी मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके परिवार को जानता हूं कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांत और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं उनका स्वागत करता हूं।

See also  पुरूषों से ज्यादा महिलाओं को मिली नौकरी, धनबाद में 22,399 महिलाओं और 14593 पुरुषों हेमंत ने दिया को ऑफर लेटर

विवेक भवानी सिंह ने कहा कि मैं 20 साल से बीजेपी पार्टी में रहा लेकिन यहां जिस तरह से मेरा अभिवादन कर मुझे अपने कांग्रेस परिवार में शामिल किया इसके लिए बहुत-बहुत मैं भवविभोर हूं। 20 वर्षो से बीजेपी हूं एकाएक मैं पार्टी छोड़ने का निर्णय नहीं लिया खासकर 2014 के बाद से और मैं अकेला ही नहीं बहुत सारे लोग हैं जो बीजेपी पार्टी में तानाशाह रवैया से परेशान है उससे प्रभावित हैं सभी लोग एकएक कर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होते चले जाएंगे आज राहुल गांधी जिस तरह से आम आदमी की मूल समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं जैसे महंगाई, रोजगार, जीएसटी, किसानों की बात पूरे भारत में राहुल जी ही एक ऐसा नेता हैं जो आवाज लगतार उठा रहे हैं और बीजेपी और इंडिया के सभी घटक दल के नेता उन्हें लगातार घेरने की कोशिश करते रहते हैं और राहुल जी उतना ही मजबूती से उनका सामना करते हैं और आम आदमी की बातों को संसद से सड़क तक उनके समस्याओं को उठाने का काम करते हैं मैं उनसे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया।

See also  हेमंत सोरेन ED के रिमांड पर, कोर्ट ने 5 दिनों के रिमांड पर भेजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now