देवघरः असम में विधानसभा चुनाव के वोटिंग से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री हिमंताबिस्वा सरमा देवघर पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद थे।

असम चुनाव से एक दिन पहले हेमंत सोरेन ने जनता के नाम जारी किया संदेश, कहा-‘दमनकारी सरकार को देना है पटखनी’
बाबा मंदिर में पूजा करने के से पहले हिमंता बिस्वा सरमा प्रसिद्ध सतसंग आश्रम गए और वहां भी पूजा अर्चना की। सतसंग के अनुयायी भारी संख्या में असम में रहते है, कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले हिमंता ने आश्रम जाकर अपनी ओर से एक संदेश देने की कोशिश की है। असम का चुनाव इस बार दिलचस्प माना जा रहा है एक ओर कांग्रेस की ओर से हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के नाम तीन पासपोर्ट के आरोप से राजनीति गर्म है दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम की 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने जेएमएम प्रत्याशियों के लिए तूफानी चुनावी प्रचार किया। जेएमएम इस चुनाव के माध्यम से अपने आप को असम की राजनीति अहम बनाने और आदिवासियों के सबसे बड़े हितैसी के रूप में स्थापित करना चाहती है।
असम में वोटिंग से एक दिन पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की pic.twitter.com/BiOIZQfneJ
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 8, 2026
चुनाव आयोग के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, सीधे-सीधे तृणमूल कांग्रेस को हिंसा-धमकी-प्रलोभन के लिए ठहराया जिम्मेदार, मीटिंग से बाहर जाने को कहा
मंगलवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन रांची लौट आये लेकिन उससे पहले उन्होंने कामाख्या शक्तिपीठ जाकर पूजा अर्चना की और उसके ठीक अगले दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड आकर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करते है। अब निगाहें असम में होने वाले मतदान पर टिकी है कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलता है। देवघर में पूजा अर्चना करने आये हिमंता ने इस दौरान मीडिया से कोई बात नहीं कि और कहा कि आचार संहिता का पालन करते हुए कोई बयान नहीं देंगे, चुनाव के बाद मीडिया से खुलकर बात करेंगे।

