पनीर-मंचूरियन खाने से तीन युवकों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, रेस्टोरेंट सील

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

पनीर-मंचूरियन खाने से तीन युवकों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, रेस्टोरेंट सील

डेस्कः बिहार कैमूर जिले में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद तीन युवकों की तबीयत बिगड़ गई जिसमें से एक की मौत हो गई है। कैमूर जिले के भभुआ में दो भाई समेत तीन युवक पनीर-मंचूरियन खाने पहुंचे थे तीनों युवकों का 20 अप्रैल का जनैऊ होने वाला था। खाना खाने के कुछ ही देर बार तीनों युवकों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।

1200 675 26426738 thumbnail 16x9 kaimur

बिहार में घूसखोर दारोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी मार्कंडेय तिवारी के पुत्र विशाल कुमार तिवारी के रूप में हुई है। इस मामले पर जानकारी देते हुए मृतक के पिता मार्कण्डेय तिवारी ने बताया कि मेरा बेटा विशाल तिवारी भभुआ शहर के एक रेस्टोरेंट से कल रात 9 बजे मंचूरियन और पनीर पैक कराकर घर लाया था। परिजनों का आरोप है कि, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने केवल आला से जांच करके युवक को मृत घोषित कर दिया। बल्कि बार-बार ईसीजी जांच की मांग के बाद भी चिकित्सक द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गयी।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केरल दौरे के दौरान बड़ा हादसा टला, हेलिकॉप्टर के लैंड होते ही धंसा हेलीपैड,देखिये VIDEO

Bhabua News 1775644499844

बिहार में कृषि पदाधिकारी का शव कमरे में मिला, घर में मिले नोट में लिखा था-मम्मी मुझे माफ करना, तुझे परेशान किया
पिता ने कहा कि जब सुबह 8 बजे भभुआ के प्राइवेट हॉस्पिटल में युवक को ले गए तो, वहां चिकित्सक ने बताया कि आप लोगों ने लाने में देर कर दी। इसकी आधे घंटे पहले ही मौत हो गई है। पिता का आरोप है कि, ”अगर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने सही तरीके से इलाज और जांच किया होता तो आज मेरा बेटा का जीवन बच जाता।”वहीं मृतक के पिता मार्कंडेय तिवारी ने फूड प्वाइजनिंग से मौत को कारण बताते हुए रेस्टोरेंट संचालक और सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात चिकित्सक के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now