Jharkhand के जंगल में रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, चार की हालत गंभीर

Jharkhand के जंगल में रील बना रहे लड़के-लड़कियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, चार की हालत गंभीर

डेस्कः झारखंड के कोडरमा में रील बना रहे कुछ लड़के लड़कियों की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई जब मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के झुंड के खतरनाक हमले की वजह से चार की हालत गंभीर हो गई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चाईबासा में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, माओवादियों के छिपने के लिए बनाये गये तीन बंकर को किया ध्वस्त
घटना कोडरमा जिले के चंदवारा की है। शुक्रवार सुबह चंदवारा प्रखंड के ग्राम चौराही के रहनेवाले कुछ लड़के-लड़कियां जंगल में रील की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पेड़ की डाली तोड़ने के बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

निशिकांत दुबे उनके बेटे कनिष्ककांत और मनोज तिवारी के खिलाफ FIR, पाबंदी के बावजूद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में VVIP दर्शन करने का मामला
टीम में शामिल सभी छह लोग इधर-उधर भागने लगे। दो लोग खुद को बचाने में कामयाब रहे लेकिन चार लड़के-लड़कियों को मधुमक्खियों ने घेरकर डंक मारना शुरू कर दिया।

पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में मिली जमानत
इस हमले में चार को शरीर पर मधुमक्खियों ने जगह-जगह काट लिया। इसके बाद चार लोगों को झुमरी तिलैया के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। टीम में शामिल दो लोगों ने बताया कि पेड़ की डाली तोड़ने क दौरान भड़की मधुमक्खियों ने हमला किया। जिनके पास कैमरे और अन्य सामान थे, वे जंगल में फंसे रह गए और भाग नहीं पाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now