हिल रही है बड़कागांव में अंबा प्रसाद की कुर्सी, चंद्रप्रकाश ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, सुदेश महतो ने दिखाई ऐसी ताकत…

Amba prasad sudesh mahto

बड़कागांव: आजसू पार्टी द्वारा बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में ‘विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित थे। अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

Sudesh mahto barkagaon

सुदेश महतो ने अंबा पर किया प्रहार

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब राज्य के युवा यह पूछ रहे हैं कि 25 लाख नौकरियां कहां हैं? उन्होंने झारखंड सरकार पर विकास कार्यों में असफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ खनिज-संपदा की लूट हो रही है और महागठबंधन की सरकार ने केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति की है।

हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा सोमवार से होगी शुरू, कल्पना सोरेन करेंगी नेतृत्व

चंद्रप्रकाश चौधरी ने गुंडागर्दी का लगाया आरोप

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बड़कागांव में पिछले 15 सालों में गुंडागर्दी बढ़ी है और यहां के लोगों को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आतंक के साए में जी रहा है और अब इस आतंक को समाप्त करने का समय आ गया है।

Sudesh mahto barkagaon

दुमका के बड़े होटल में शराब, शबाब सबका होता है इंतजाम, पुलिस ने मारी रेड तो उड़ गए होश

पंद्गह वर्षों में बड़कागांव को मिला धोखा

रोशनलाल चौधरी ने भी स्थानीय विधायक और सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि बड़कागांव में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता उन्हें एक मौका देती है, तो वे पांच सालों में क्षेत्र का समग्र विकास कर दिखाएंगे।

चुनाव की तैयारी में जुटने का ऐलान

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के नेताओं ने चूल्हा प्रमुख कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है, ताकि बड़कागांव और झारखंड का विकास हो सके।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now