रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, विमान सेवा को अचानक किया गया बंद

रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, विमान सेवा को अचानक किया गया बंद

रांचीः बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रोजाना उड़ान भरने वाली रांची-देवघर विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके बाद रांची से देश के अलग-अलग राज्यों में उड़ान भरनेवाली विमानों की संख्या 27 हो गयी है। अब रांची से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए रेल और सड़क मार्ग ही केवल माध्यम रह गया है।

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पटना से दिल्ली जाते समय ट्रेन पर फेंके पत्थर, बोगी का शीशा टूटा
दरअसल, विमान संख्या 6ई 7965 /7964 देवघर-रांची-देवघर दोपहर 12.30 बजे रांची आती थी और 12.50 बजे देवघर के लिए उड़ान भरती थी। इस बात को लेकर इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि अचानक रांची-देवघर विमान को बंद कर दिया गया है, जबकि मार्च के शिड्यूल में विमान सेवा को शामिल रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों से विमान सेवा को बंद किया गया है। वर्तमान में रांची से सीधी विमान सेवा दिल्ली के लिए 08, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए 04, हैदराबाद के लिए 03, मुंबई के लिए 02 विमान है। वहीं पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई और पुणे के लिए एक-एक विमान रोजाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now