बाबूलाल मरांडी ने लिखी हेमंत सोरेन को चिट्ठी, JPSC, JSSC-CGL की रद्द परीक्षाओं की जांच CBI से कराने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2026

बाबूलाल मरांडी ने लिखी हेमंत सोरेन को चिट्ठी, JPSC, JSSC-CGL की रद्द परीक्षाओं की जांच CBI से कराने की मांग

रांचीः राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 26 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन बुधवार को खत्म हो गया। झारखंड सरकार द्वारा सीजीएल और सिविल सेवा समेत 22 परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद आंदोलन को खत्म कर दिया गया। हालांकि छात्रों की ओर से सीबीआई जांच की मांग सरकार ने नहीं मानी लेकिन छात्रों ने सरकार पर भरोसा जताते हुए अपना आंदोलन वापस ले लिया।


वहीं इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी में कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य, राज्य की वैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और पूरी नियुक्ति व्यवस्था की शुचिता इससे जुड़ी है। जिन अधिकारियों की भूमिका स्वयं संदेह के घेरे में है, उन्हीं से जाँच कराना न्यायसंगत नहीं।सरकार यदि सच में निष्पक्ष है तो सीबीआई जाँच स्वीकारने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

See also  वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now