बाबूलाल मरांडी ने जारी की सवालों की लिस्ट, कहा-शराब घोटाले में ACB विनय चौबे से पूछे ये 8 सवाल

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नगर निकाय चुनाव की अवधि खत्म होने के बाद होटल में कर रहे थे बैठक

रांचीः नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर पोस्ट किया है। उन्होने एसीबी द्वारा आईएएस अधिकारी विनय चौबे से दो दिनों की रिमांड के दौरान घोटाले की जड़ तक जाने के लिए आठ सवालों की सूची जारी की है।

Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर सहित चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे से दो दिनों के रिमांड पर ACB पूछताछ कर रही है। अगर इरादा सच में सच्चाई जानने का और घोटाले की तह तक जाने का हो तो उनसे ये सवाल ज़रूर पूछे जाने चाहिए।
1. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से पहले जो पत्र मैंने मुख्यमंत्री जी को लिखा था, क्या वो आपको प्राप्त हुआ?
2.अगर मिला, तो क्या उस पत्र को आपने पढ़ा भी? या सिर्फ अलमारी में रख दिया गया?
3.यदि पढ़ा, तो उस पर आपने क्या कार्रवाई की?
4. क्या आपके पास मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई निर्देश आया उस पत्र के संबंध में?
5.जब झारखंड के विधायक रायपुर भ्रमण पर गए थे, तो क्या वहाँ की व्यवस्था और गाड़ियों में भरकर उस होटल में शराब पंहुचवाने के लिये आपकी ओर से किसके आदेश पर किसी को कहा गया था?
6.उस दौरान रायपुर के किन-किन लोगों से आपकी बातचीत हुई थी?
7. क्या Marshan Securities और Vision Hospitality जैसी कंपनियों का चुनाव मुख्यमंत्री/मुखयमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बिना संभव था?
8.मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी की भूमिका इस पूरे घोटाले में कितनी रही और छत्तीसगढ़ सिंडिकेट आगमन से जो काली कमाई हुई उसमें मुख्यमंत्री जी की कितने की हिस्सेदारी थी?
हम समझते हैं कि मुख्यमंत्री जी के अधीन ACB से ऐसी उम्मीद करना थोड़ा दु:साहसिक है। पर सवाल तो पूछने पड़ेंगे ना? सच तो ये है कि राज्य की जिस संस्था को स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए था, वही संस्था सत्ताधारियों को बचाने की ढाल बनी दिख रही है।
वैसे अगर ACB ये सारे सवाल नहीं पूछेगी तो आगे स्वतंत्र एजेंसियाँ इन सवालों का जवाब तो ढूँढ ही निकालेगी। और फिर जनता इन जांचकर्ताओं से सवाल पूछेगी। क्योंकि झारखंड की जनता को सस्ती शराब नहीं, साफ़ शासन चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now