पाकुड़ में रामनवमी जुलूस पर रोक को लेकर भड़के बाबूलाल मरांडी, कहा-‘अघोषित रूप से ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की हो रही है तैयारी’

रांचीः पाकुड़ में रामनवमी पर शोभा यात्रा के दौरान लोगों के शामिल होने के वास्तविक संख्या का उल्लेख नहीं होने और जुलूस निकाले जाने हेतू लाइसेंस संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने पर जिला प्रशासन द्वारा जुलूस पर लगाये गये रोक पर नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Gn1yRQzW0AAXSpQ

रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, बाइक रैली और DJ पर रोक
बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए जिला प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा है कि पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को रामनवमी का जुलूस निकालने से रोकने के लिए आधी रात को जारी किया गया आदेश हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार है।पाकुड़ में जब ताजिये निकल सकते हैं, तो फिर रामनवमी का जुलूस क्यों नहीं? सरकार ने आज रामनवमी पर रोक लगाई है, कल दीपावली और दुर्गा पूजा पर भी इसी तरह तुगलकी फरमान जारी होंगे।हिंदू विरोधी तत्वों के दबाव में प्रशासनिक व्यवस्था का झुक जाना, लोकतंत्र के लिए खतरा है। झारखंड में ये कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि एक चलन बनता जा रहा है, जहां हिंदू पर्वों को कानून-व्यवस्था के नाम पर बाधित किया जा रहा है, जबकि विशेष समुदाय को हर सुविधा दी जाती है।ऐसा लगता है कि हेमंत सरकार ने कट्टरपंथियों के दबाव में पाकुड़ को अघोषित रूप से ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।हेमंत जी, प्रशासन को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करा के रामनवमी जुलूस निकालने का निर्देश दें।

- Advertisement -
LD-advertisement

- Advertisement -
royal-soler-new


Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now