डेस्कः दिल्ली के वसंत विहार ने शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना देर रात करीब 1.45 की बताई जा रही है।
रेप के बाद वीडियो बनाकर डालते थे धर्मांतरण का दबाव, छांगुर बाबा ने महिलाओं को सौंप रखा था ये गंदा काम
बताया जा रहा है कि वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने सड़क किनारे कुछ लोग परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार ऑडी कार आई और लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
ग्वालियर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, घुटने के अंदर घुसा दी तलवार
हादसे में घायल लोगों की पहचान 40 वर्षीय लाधी, उनकी 8 साल की बेटी बिमला, पति साबामी उर्फ चिरमा (45), 45 वर्षीय राम चंदर और उनकी पत्नी 35 वर्षीय नारायणी के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और वर्तमान में दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे थे।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बताया गया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना
पुलिस ने मौके से आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है, जो द्वारका का निवासी है। जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त वह शराब के नशे में था। मेडिकल रिपोर्ट से भी पुष्टि हो गई है कि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल से भागने का मौका नहीं मिला और स्थानीय लोगों की मदद से उसे वहीं पकड़ लिया गया. उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने और जानलेवा चोट पहुंचाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।




