लोहरदगा में करम पूजा के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, धागा बांधने को लेकर हुआ था विवाद

धनबाद में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के दोबा बरटोली गांव में बुधवार को करम पर्व के दौरान धागा बांधने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि प्रशासन की त्वरित सक्रियता से स्थिति को संभाल लिया गया और बड़ा विवाद टल गया।

जानकारी के मुताबिक, करम डाली की कटाई के बाद ग्रामीण परंपरा के अनुसार बरटोली अखाड़ा लौट रहे लोग गांव के इमली पेड़ की परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते ही दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बीच-बचाव कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बढ़ता चला गया।
स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाते देख सीओ के आदेश पर पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को हटाया और किसी तरह माहौल को शांत कराया। सीओ संतोष उरांव ने बताया कि हाल ही में हुई शांति समिति की बैठक में यह तय किया गया था कि दोबा बरटोली गांव में यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। बावजूद असामाजिक तत्वों ने परंपरा निर्वहन कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि विवादित स्थल पर पूर्व से ही दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बावजूद करम डाली लेकर लौट रहे ग्रामीणों पर हमला कर सामाजिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश पर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस की कड़ी चौकसी के स्थिति नियंत्रण में हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। एसपी शादिक अनवर रिजवी का कहना है कि करम पूजा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसे समय रहते सब कुछ ठीक कर दिया गया है। प्रशासन पूरी तरह से सजग और सतर्क है।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now