हजारीबाग में बिजली विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2026

हजारीबाग में बिजली विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

हजारीबागः भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने गरुवार को बिजली विभाग के सहायक अभियंता को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सहायक अभियंता की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है जो विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, झुमरीतलैया, कोडरमा में कार्यरत है।
मिली जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू कुमार यादव ने एसीबी को शिकायत किया था कि उनके परिवार का निरसिंघाडीह स्थित ईट भट्ठा के लिए बिजली कनेक्शन बंद हो जाने के बाद वे सिक्योरिटी मनी वापस लेने की प्रक्रिया में लगे थे, इसको लेकर विद्युत विभाग में आवेदन भी दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में सहायत अभियंता सुनील कुमार 15 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे। बाद में मामला 5 हजार रुपये में तय हुआ। एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद इसकी पुष्टि कि फिर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पांच हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

See also  आलमगीर आलम ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जेल से छूटने के अगले दिन पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now