बिहार में ASI की निर्मम हत्या, सिवान में हुई वारदात के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार में ASI की निर्मम हत्या, सिवान में हुई वारदात के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

डेस्कः बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है इसी बीच सिवान में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अपराधियों ने सिवान के दरौंदा थाना में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुके है।

इतिहास का सबसे बड़ा एनकाउंटर…चंद घंटे में मारे गए 100 गैंगस्टर….ढाई हजार पुलिसकर्मियों ने कर दिया शहर का सफाया
सिवान में ASI की हत्या से हड़कंप : पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने धारदार हथियार से एएसआई की हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। शव को दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला में बरामद किया गया है। घटना के बाद से अफरा तफरी का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशासन ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

तेजप्रताप यादव को चुनाव प्रचार के दौरान RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, काफिले पर की पत्थरबाजी
दरौंदा थाने में तैनात थे अनिरुद्ध कुमार : घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार सिविल ड्रेस में थे। बुधवार की रात वो कहीं जा रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी और उनके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के पोते ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट देखकर उड़े होश, छठ मनाने बिहार गया था परिवार
ASI की हत्या पर क्या बोली पुलिस? : इस पूरे मामले पर दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि ”वह सिविल ड्रेस में थे और उनका शव प्राप्त होने की सूचना मिली है। बसांव नवका टोला में शव मिला है।सूचना पर पहुंचकर घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now