- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन जानलेवा हमला, बाथरूम में बंद होकर बचाई जान

आशुतोष महाराज पर चलती ट्रेन जानलेवा हमला, बाथरूम में बंद होकर बचाई जान

डेस्कः शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला उस वक्त हुआ जब वे रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। ट्रेन जब फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंची,तभी आशुतोष महाराज पर हमला हो गया। आशुतोष महाराज को कई जगह चोटें भी आई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू पश्चिम बंगाल दौरे पर हो गई नाराज, 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कांफ्रेंस में नहीं पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
ट्रेन के टॉयलट में छिपकर बचाई जान
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस कर चर्चा में आए आशुतोष महाराज पर बीती रात जानलेवा हमला हो गया।रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जाते वक्त उनपर जानलेवा हमला हुआ है।आशुतोष महाराज ने अपने ऊपर हुए हमले की शिकायत करते हुए कहा कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ है।उन्होंने बचने के लिए ट्रेन के वॉशरूम में छिपकर जान बचाई। इस हमले में आशुतोष महाराज को काफी चोट आई हैं।

See also  जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने कानून को दिखाया ठेंगा, पुलिस जवान से पिस्टल लेकर खुलेआम की फायरिंग

नेपाल के चुनाव में बालेन शाह की बड़ी जीत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को 50 हजार वोट से हराया
दो मामलों की होनी है पैरवी
हमले के बाद वह लहूलुहान हालत में प्रयागराज पहुंचे, जहां कॉल्विन अस्पताल में उनका इलाज हुआ।आशुतोष महाराज की नाक और कई जगह चोटें लगी हैं। आशुतोष महाराज ने प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी थाने में तहरीर दी है। बता दें कि मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े केस की 12 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई है। इसके अलावा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण आरोप के मामले में भी हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करना है।दोनों मामलों की पैरवी में आ रहे थे तभी रीवा एक्सप्रेस के एच वन कोच में उनके ऊपर हमला हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now