- Advertisement -

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 21, 2024

दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो गए हैं। ईडी ने उन्हें शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । हेमंत सोरेन के बाद केजरीवल दूसरे मुख्यमंत्री हैं जिनकी गिरफ्तारी हुई है ।केजरीवाल के पास ईडी की टीम तब पहुंची जब कि दिल्ली हाईकोर्ट ने किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई से ईडी को रोकने की केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी है  ।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया। ईडी के पास तलाशी वारंट था । 

गौरतलब है कि ईडी के कई समन केजरीवाल को मिले थे लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं गए । यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। मामले में आप नेता मनीष सिसौदिया और संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आरोपी उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने के लिए श्री केजरीवाल के संपर्क में थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अनुचित लाभ हुआ, जिसके बदले में उन्होंने आप को रिश्वत दी।

See also  Karwa Chauth 2025: दुर्लभ योग में करवा चौथ आज, सुहागिनें रखेंगी इतने घंटे का व्रत, जानें मुहूर्त, चांद दिखने का समय और पूजा विधि
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now