Arijit Singh अब फिल्मी गानों में नहीं देंगे आवाज, प्लेबैक सिंगिंग को कहा गुडबॉय

Arijit Singh अब फिल्मी गानों में नहीं देंगे आवाज, प्लेबैक सिंगिंग को कहा गुडबॉय

डेस्कः भारतीय संगीत जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है।अपनी आवाज से हर दिल पर राज करने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग (फिल्मों के लिए गाना) छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। अरिजीत ने सोशल मीडिया हैंडल (X) के जरिए इस चौंकाने वाली खबर की घोषणा की है। अरिजीत ने साफ कर दिया है कि वो अब किसी भी नई फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड नहीं करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वह संगीत की दुनिया से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं।

‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी पास
फैंस को चौंकाते हुए अरिजीत ने लिखा,”सभी को नए साल की शुभकामनाएं।इतने सालों तक एक श्रोता के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं ये ऐलान करते हुए खुश महसूस हो रहूा हूं कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं रोक रहा हूं।”

WhatsApp Image 2026 01 27 at 8.56.16 PM

UGC विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान,उत्पीड़न के नाम पर दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा
म्यूजिक पर काम करते रहेंगे अरिजीत
अरिजीत ने आगे लिखा है कि ये सफर बेहद शानदार रहा और भगवान उनपर बहुत मेहरबान रहे हैं।उन्होंने खुद को एक ‘छोटा कलाकार’ बताते हुए कहा कि वो भविष्य में संगीत को और करीब से सीखना चाहते हैं। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि अरिजीत सिंह संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो खुद के प्रोजेक्ट्स और स्वतंत्र संगीत (इंडिपेंडेंट म्यूजिक) पर काम जारी रखेंगे।अरिजीत ने ये भी स्पष्ट किया है कि उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स पहले से पाइपलाइन में हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे। यानी इस साल फैंस को उनके कुछ गाने सुनने को मिलेंगे, जो पहले ही रिकॉर्ड किए जा चुके हैं या जिन पर काम चल रहा है।

अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर ने योगी आदित्यनाथ के समर्थन में दिया इस्तीफा,पत्नी से फोन पर बात करते-करते रो पड़े
अरिजीत सिंह का लेटेस्ट गाना
हाल ही में अरिजीत सिंह का नया गाना रिलीज हुआ, जिसका टाइटल है ‘मातृभूमि’। ये गाना सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का है, जिसे उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिए हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now