अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, नेपाली नंबर से आया था फोन

अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, नेपाली नंबर से आया था फोन

अररिया: बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। बीजेपी सांसद से अपराधियों ने रंगदारी भी मांगी है। धमकी जेल में बंद कुख्यात दिनेश राठौड़ के भाई विनोद राठौड़ ने दी है।

रांची में बिल्डर और कांग्रेस नेता से अमन साहू गैंग ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी
धमकी मिलने के बाद सांसद प्रदीप सिंह ने नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि उनके मोबाइल नंबर पर नेपाली नंबर से 27 अगस्त की दोपहर करीब 1.51 मिनट पर दो बार फोन आया, रिसीव नहीं करने पर एक मैसेज आया कि मेरे भाई दिनेश राठौड़ को जेल से छुड़ाओ और 10 लाख रुपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो, नहीं तो अररिया जिला में कहीं भी किसी भी समय बम, गालियों से उड़ा देंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now