- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

अपराधियों ने पलामू पुलिस को दी खुली चुनौतीः कांग्रेस के पूर्व नेता समेत दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 4 दिनों में 5 मर्डर

पलामू : जिले में क्राइम का ग्राफ अचानक से तेज हो गया है। बुधवार दोपहर को कांग्रेस के पूर्व नेता राजमोहन पालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पोलू के घर से एक और व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है। कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर निकला था राजमोहन पोलू।

palamu police
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित घर से दोनों के शव को बरामद किया गया है। मंगलवार रात को चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में मनोज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले चार दिनों में 5 लोगों की हत्या पलामू में हुई है। अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है।

See also  पलामू: सनकी युवक ने भाभी की तलवार से काटकर की हत्या, डेढ़ साल के मासूम को तलवार से वार कर किया घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now