रांचीः राजधानी रांची में हाथी के दाखिल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आवासीय इलाके में हाथी के एंट्री ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हवाई नगर इलाके में जंगली हाथी के आने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
रांची के हवाई नगर में एक जंगली हाथी के आवासीय क्षेत्र में प्रवेश करने से इलाके में हड़कंप मच गया
हाथी को सबसे पहले हवाई नगर में देखा गया और इसके बाद यह बिरसा चौक की ओर बढ़ता हुआ नजर आया#Ranchi #WildElephant #HumanWildlifeConflict #ForestDepartment #HawaiNagar #WildlifeRescue pic.twitter.com/olmQ75mise
— Live Dainik (@Live_Dainik) February 27, 2026
सरयू राय को मेनहर्ट ने दिया 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस, फिर गरमाया रांची सीवरेज विवाद का मामला
एक जंगली हाथी को सबसे पहले हवाई नगर इलाके में देखा गया। इसके बाद वो बिरसा चौक की ओर जाते देख गया। इस दौरान ट्रॉफिक व्यवस्था बाधित हो गई और आम लोगों को परेशानी का सामन करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जंगलों में खाने की कमी और लगातार कटाई के कारण हाथी जंगल छोड़ शहर की ओर आ रहे है। अभी कुछ दिनों पहले रूक्का डैम और झारखंड विधानसभा के पास जंगली हाथियों के घुसने की खबर भी आई थी। झारखंड में अभी विधानसभा का सत्र चल रहा है हाथी जिस ओर भ्रमण कर रहे है वो झारखंड विधानसभा जाने के रूट में आता है इस वजह से दहशत और बढ़ गई है। वन विभाग को पुलिस और स्थानीय लोगों ने सूचना दे दी है।




