धनबादः शहर के पॉश इलाके लुबी सर्कुलर रोड (एलसी रोड) पर शुक्रवार देर रात बाइक रेस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में रेस लगा रहे तीन युवकों की बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि कुल आठ युवक घायल हो गए। जिनमें 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक आपस में दोस्त थे। सभी सिटी सेंटर चौपाटी से नाश्ता करने के बाद रणधीर वर्मा चौक की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान 4–5 बाइक सवार युवक एलसी रोड पर आपस में रेस लगाने लगे।तभी बी.एस.एस. कॉलेज के समीप अचानक दो बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गईं। उन्हें बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी हादसे का शिकार हो गई।

पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को झारखंड बंद, खूंटी में निकाला गया मशाल जुलूस
घायल युवकों की पहचान हीरापुर झरनापाड़ा के छोटू यादव, पप्पू यादव, सोनू यादव , पुलिस लाइन क्षेत्र के लव कुमार रवानी, राजा तिवारी, सौरव यादव व शिव शंकर साव (धैया), नीरज कुमार (बेकारबांध) के रूप में हुई है।
JPSC मेधा घोटाले के आरोपी अधिकारियों की संपत्ति खंगालेगी ईडी, कापी में नंबर बढ़ाने और लेनदेन पर नजर
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सोनू यादव, पप्पू यादव, छोटू यादव और सौरव यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल से एक रेसर बाइक समेत दो मोटरसाइकिलें जब्त कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।




