अमित शाह का आज रांची में रोड शो, हजारीबाग में यूपी के डिप्पी सीएम केशव प्रसाद मौर्य; बीजेपी ने झारखंड में झोंकी ताकत

रांचीः  बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची में रोड शो करेंगे । रांची के चुटिया इलाके में अमित शाह का रोड शो होने वाला है । बीजेपी ने रोड शो बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मई को रांची के चुटिया में शाम 5 बजे से रोड शो करेंगे। रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक होगा।

हजारीबाग में केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य या 17 मई को हजारीबाग लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि  फॉर्म मैदान में शाम 6:00 बजे से किया गया है। इस अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल मौजूद रहेंगे ।

गिरिडीह और कोडरमा में बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी कोडरमा और गिरिडीह में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे । इधर रांची में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह  ने रांची के धुर्वा में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा एवं प्रबुद्ध लोगों से जनसंपर्क कर रांची से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए जनसमर्थन मांगा।

See also  बिहार के आरा में अपराधियों का तांडव, बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, पिता का सिर फोड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now