अमित शाह का हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, राज्य सरकार को बताया सबसे करप्ट, कहा- लिखकर रख लो 2024 में बनेगी बीजेपी की सरकार

अमित शाह का हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, राज्य सरकार को बताया सबसे करप्ट, कहा- लिखकर रख लो 2024 में बनेगी बीजेपी की सरकार

रांची: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रांची के प्रभात तारा मैदान में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार पर खूब हमला बोला। उन्होने इस सरकार को देश का सबसे करप्ट सरकार बताया। यहां के सांसद के घर 300 करोड़ कैश मिले, मंत्री के पीए के घर 30 करोड़ कैश मिले। कांग्रेस उस मंत्री को इस बार फिर चुनाव में टिकट दे रही है क्योकि कांग्रेस को डर है कि अगर उसे टिकट नहीं देंगे तो वो बता देगा कि किसकी पैसा था वो 30 करोड़। उन्होने कहा कि पहली बार ऐसा है जब कोई हार कर भी अहंकार है वो है कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस हार के भी अहंकार में जी रही है। अमित शाह ने कहा कि कोई ये भ्रम में नहीं रहे कि हमारी सरकार इस बार झारखंड में नहीं बन रही है, लिखकर ले लो इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 का चुनाव हम जीत रहे है।

सहायक पुलिसकर्मियों का दर्द बांटने हेमंता बिस्व सरमा और अमर बाउरी पहुंचे अस्पताल, घायल पुलिसकर्मियों से की मुलाकात
बीजेपी के इस वृहत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा , केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि विस्तृत सम्मेलन में झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता आए हैं। मैं आप सभी का मनपूर्वक अभिनंदन करता हूं, आपकी ताकत से ही झारखंड में भाजपा 9 सीटें जीती है। मैं झारखंड की जनता का भी प्रणाम करता हूं, आभार जताता हूं। 2014 हो, 2019 हो या 2024… मोदी जी के नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। आपके प्यार के लिए आपको लाख-लाख बार प्रणाम।

अमित शाह ने आगे कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल बाद, इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है। 2014, 2019 और 2024, देश की जनता ने मोदी जी को लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य दिया है।मैं आपको भरोसा देने आया हूं, चाहे मोदी सरकार हो, रघुबर दास की सरकार हो या अर्जुन मंडा की सरकार हो, भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया जिससे आपको (भाजपा कार्यकर्ता) सिर झुकाना पड़े। भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे आप (भाजपा कार्यकर्ता) जनता के बीच शान से सिर उठा कर ​जा पाएं।10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया।झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया।

कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है। इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। मैं झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर ये ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now