सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-‘रंगदारी देनी होगी’

सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-'रंगदारी देनी होगी'

धनबादः सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया से बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर रविवार देर रात अपराधियों ने दो सुतली बम फेंके। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि इस बमबाजी में कोई हताहत नहीं हुआ। सिंह मेंशन पर हुए हमले की जिम्मेदारी अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने ली है।

धनबाद में सिंह मेंशन पर फेंका बम, CCTV में दिखे दो अज्ञात, संजीव सिंह और रागिनी सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
सिंह मेंशन पर हुई बमबाजी की घटना के बाद एक धमकी भरा पत्र वायरल हो रहा है। इस वायरल पत्र में अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वायरल पर्चे में लिखा गया है कि हम शंकर सिंह बोल रहे हैए अमन सिंह गिरोह से। धनबाद जिला को शमसान बना देंगे, उस धरती को बंजर कर देंगे। धनबाद का जितना व्यापारी है, (कोयला, लोहा) रंगदारी देना होगा। शंकर सिंह को तुम लोग का देवता। संजीव सिंह का दरवाजा फाड़े है, ऐलान है शहर को सबको चुन-चुन के मारेंगे। भैइया का दिया हुआ वचन पूरा होगा।

WhatsApp Image 2026 02 02 at 9.38.23 AM

धनबाद के बोरागढ़ और धर्माबंध में कोयला तस्करी , प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
हालांकि इस वायरल पत्र की विश्वसनीयता को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है। लाइव दैनिक भी इस वायरल पत्र के सच होने का दावा नहीं करता है। पुलिस इस मामले के हर एंगल पर जांच कर रही है। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थकों के अनुसार, काले रंग की थार कार से कुछ लोगों को रिकार्डिंग करते भागते हुए देखा। पुलिस इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now