- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

धनबाद के बोरागढ़ और धर्माबंध में कोयला तस्करी , प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2026

धनबाद के बोरागढ़ और धर्माबंध में कोयला तस्करी , प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

धनबाद जिले के बोरागढ़ और धर्माबंध इलाके में बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी होने की खबर हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि नदी किनारे से प्रतिदिन दो ट्रकों में अवैध रूप से कोयला लोड कर उसे बिहार भेजा जा रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार तस्करों ने कथित तौर पर नदी के प्राकृतिक मार्ग में भी बदलाव कर लिया है ताकि आवाजाही और लोडिंग का काम आसानी से किया जा सके। इससे पर्यावरणीय नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

धनबाद में सिंह मेंशन पर फेंका बम, CCTV में दिखे दो अज्ञात, संजीव सिंह और रागिनी सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं कोयला क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों की चुप्पी तस्करों का हौसला बढ़ा रही है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक “पिंटू” नामक एक युवक इस अवैध कारोबार में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उसकी “ऊपर तक पहुंच” होने के कारण उस पर कोई हाथ नहीं डालता। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।इलाके के निवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अवैध खनन और तस्करी का नेटवर्क और मजबूत हो सकता है।पुलिस या संबंधित एजेंसियों की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

See also  बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिला तीन युवकों का शव, परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now