बोकारो के चास की थाना प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौच और धमकाने का आरोप

बोकारो के चास थाना प्रभारी का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौच और धमकाने का आरोप

बोकारोः जिले के चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के कथित गाली-गलौच का ऑडियो वायरल हो रहा है।ऑडियो में आरोप है कि थाना प्रभारी एक युवक को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देती सुनाई दे रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पिंड्राजोर थाना प्रभारी सहित 28 पुलिसकर्मी संस्पेंड, झारखंड में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई
एक दिन पहले ही बोकारो के पिंड्राजोर थाना के 28 पुलिसकर्मी को एसपी ने लापरवाही के आरोप में निलंबित किया था ताकि विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके।
इसके बावजूद इस तरह का मामला सामने आना पुलिस विभाग के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है।

निलंबित IAS विनय चौबे को क्यों मिली जमानत ? जानिए सु्प्रीम कोर्ट ने क्या लगाईं हैं शर्ते ?
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मी अब भी अपने व्यवहार में सुधार नहीं ला रहे हैं और आम लोगों से बातचीत के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने एक युवक को फोन कर थाने बुलाया। युवक बार-बार कहता है कि वह डॉक्टर के पास है और सिर्फ 10 मिनट में पहुंच जाएगा। लेकिन दूसरी तरफ से कथित तौर पर बात करने का अंदाज काफी सख्त और आक्रामक बताया जा रहा है।

जयराम महतो को सरेआम आया गुस्सा, बीच सड़क आजसू समर्थक का तोड़ दिया मोबाइल
बोकारो एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। आम लोगों के साथ गलत व्यवहार किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। जांच में वायरल ऑडियो की सच्चाई, समय और परिस्थिति की पड़ताल की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now