रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कैदी के साथ मारपीट का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 29, 2026

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कैदी के साथ मारपीट का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

रांची: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद कैदी रौनक कुमार सिंह के साथ कथित मारपीट की घटना पर चिंता व्यक्त की है।संगठन के अनुसार, बंदी की मां रेखा देवी ने इस संबंध में संगठन को आवेदन देकर जेल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

संगठन के झारखंड एवं बिहार राज्य प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई है तथा पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रांची में आवेदन देने की सलाह दी गई है।

संगठन ने निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य की जेलों में बंदियों के उत्पीड़न की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जो मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।उन्होंने न्यायालय से मामले का स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि न्याय व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बना रहे।

See also  समस्तीपुर के ज्वेलरी दुकान में करोड़ों की लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश,विरोध में सड़क जाम व आगजनी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now