बिहार के स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले सभी शिक्षक सस्पेंड, रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो हुआ था वायरल

बिहार के स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले सभी शिक्षक सस्पेंड, रसोइया से मुर्गा बनवाने का वीडियो हुआ था वायरल

डेस्कः बिहार के स्कूल में चिकन पार्टी करने वाले 11 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। कैमूर के भभुआ स्थित स्कूल में हुई चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भभुआ के रामपुर प्रखंड स्थित झाली उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चिकन पार्टी करने वाले 11 शिक्षकों को डीईओ अक्षय कुमार पांडेय और डीपीओ (स्थापना) कृष्ण मुरारी गुप्ता ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक सहित दो सदस्यों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। निलंबित किए गए शिक्षकों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली के 10 और मध्य विद्यालय पांडेयपुर के एक शिक्षक शामिल हैं। निलंबन अवधि में शिक्षकों को जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में सेवा देने का निर्देश दिया गया है।

ppdpgf 1749567196853 1749567218817

नेता जी को पहले माला पहनाया, फिर कर दी थप्पड़ों की बरसात, मोदी ने जिसे कहा था ‘कटप्पा’ उसका VIDEO हुआ वायरल
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाली की शिक्षिका रसीदा खातून, शालिनी कुमारी, बृजेश कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, इकबाल अहमद, उर्मिला कुमारी, साहबान खान, रिशु सिंह, सरफराज राइन, जयराम राम एवं प्राथमिक विद्यालय पांडेपुर के विजय पासवान को निलंबित किया गया है। सभी निलंबित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है।उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई अवधि के दौरान चिकन पकाकर पार्टी करने की शिकायत मिली थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक सहित दो सदस्यीय टीम ने की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों को निलंबित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now