रांची: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव 12 अगस्त को रांची पहुंचेंगे। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत ‘दिशुम गुरु’ शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके लिए अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जाएंगे।
शिबू सोरेन का 4 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन से झारखंड समेत में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के अनेक दिग्गज नेता लगातार नेमरा पहुंचकर ‘दिशुम गुरु’ को अंतिम विदाई दे रहे हैं। अब अखिलेश यादव भी विशेष रूप से रांची आकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और सोरेन परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करेंगे।
पटना में दिनदहाड़े बैंक में घूसे अपराधी, ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी पर तान दिया पिस्टल, मचा हड़कंप



