रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, पैसेंजर्स हुए परेशान, BJP सांसद आदित्य साहू भी मौजूद

रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, पैसेंजर्स हुए परेशान, BJP सांसद आदित्य साहू भी मौजूद

रांचीः अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया में तकनीकी खराबियों की लगातार खबरें आ रही है। रविवार को रांची से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की AIR INDIA FLIGHT IX1200 फ्लाइट करीब दो घंटे तक रनवें पर खड़ी रही। इस विमान से दिल्ली जाने वाले यात्री इस दौरान परेशान होते रहे। एयरलाइंस कंपनी की ओर से जानकारी भी यात्रियों को उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

VIDEO: इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी जहाज में लगी आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूद पड़े लोग
विमान के अंदर उड़ान का इंतजार कर रहे यात्री इस दौरान करीब दो घंटे तक परेशान होते रहे। इस विमान में बीजेपी के सांसद और झारखंड बीजेपी के जेनरल सेकेट्री आदित्य साहू भी सवार थे। विमान में अपनी सीट पर बैठे यात्री उड़ान भरने का इंतजार करते रहे, इसी बीच करीब दो घंटे के बाद यात्रियों को सूचना दी गई कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है, इसलिए विमान के कैंसिल किया जाता है, फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भरेगी। विमान कैंसिल होने से यात्रियों में गुस्सा और नाराजगी है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भी एक विमान में खराबी के बाद उसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने में देरी हुई थी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now